मुजफ्फर नगर, मार्च 17 -- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे द्वारा हाईटेंशन लाइन के टावर शिफ्टिंग से बर्बाद हुई फसल के मुआवजे की मांग को लेकर बिराल गांव के किसान चौथे दिन भी धरने पर डटे हुए हैं। किसान एनएचएआई से उचित मुआवजे की मांग पर अड़े हैं। धरने पर बैठे किसानों का आरोप है कि टावर शिफ्टिंग के समय अधिकारियों ने शीघ्र मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब कोई बात करने को भी तैयार नही है। एसडीएम व तहसीलदार के समक्ष एनएचएआइ के अधिकारियों ने मुआवजे का वादा किया था, लेकिन उस पर कोई अमल नही हुआ है। चौथे दिन भी कोई एनएचएआई या प्रशासनिक अधिकारी किसानों के बीच धरने पर नहीं पहुंचा है। जिससे किसानों में रोष बढ़ गया है। वह चेतावनी दे रहे हैं कि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन और तेज होगा। धरने पर मन्नू प्रधान, दीपक प्रधान, विपिन ठाकुर, संदीप सिंह, म...