मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- शनिवार को बुढ़ाना टाउन बिजलीघर में पांच एमवीए ट्रांसफार्मर के स्थान पर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखने का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। बुढ़ाना टाउन के जेई शिवकुमार ने बताया कि शनिवार को बुढ़ाना टाउन के फीडर नई बस्ती, नदी मन्दिर, बड़ौत रोड, नमामि गंगे व त्यागी थीम पार्क की विद्युत सप्लाई सात घंटे तक बाधित रहेगी। जिसके चलते बुढ़ाना के मोहल्ला नई बस्ती, शफीपुर पट्टी, शाहवाड़ा, पीर शाहविलायत, चमारान, पछाला, मंडी, कर्बला रोड, कांधला रोड, तहसील क्षेत्र, बड़ौत रोड व डिफेंस कालोनी आदि की विधुत सप्लाई बंद रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.