रांची, जून 7 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। सेवा भारती रांची विभाग की ओर से रविवार को गिंजो ठाकुरगांव स्थित निलय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नागपुरी नृत्य और मांदर की थाप के बीच अतिथियों के स्वागत से हुई। इस अवसर पर लगभग 70 छात्राओं ने प्रशिक्षण के लिए आवेदन दिया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र के माध्यम से महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण के साथ संस्कारयुक्त शिक्षा देकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में विभाग संयोजक रमेश प्रसाद गुप्ता मौजूद रहे। इस दौरान कई गणमान्य लोग उपस्थित थे और केंद्र के स्थायी संचालन के लिए सहयोग का संकल्प लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...