बुढ़मू में विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान
रांची, जून 29 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ईचापीरी निवासी विजय सिंह की पत्नी 26 वर्षीय निशु कुमारी ने सोमवार सुबह अपने घर में आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर बुढ़मू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह विजय सिंह की मां खेत से लौटकर घर पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांकने पर निशु फंदे से लटकी मिली। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से खिड़की तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया गया और उसे नीचे उतारकर सीएचसी बुढ़मू ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि निशु की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद विजय उसे लेकर मुंबई चला गया था। दोनों करीब दो वर्ष तक मुंबई में रहने के बाद अपने गांव ईचापीरी लौट आए थे। मृतका का मायका और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.