रांची, जनवरी 1 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। बुढ़मू प्रखंड में गुरुवार को दो वरिष्ठ लोगों के निधन से शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व विधायक डॉ जेसी राम की माता बुटनी देवी (83) का उनके पैतृक गांव मुरूपीरी में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार थीं। गुरुवार को ही मुरूपीरी स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं ठाकुरगांव निवासी समाजसेवी 89 वर्षीय सीताराम साव का भी गुरुवार सुबह निधन हो गया। दोनों के निधन पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ समेत कई जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने गहरा शोक व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.