रांची, अप्रैल 27 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के उमेडंडा गांव में अज्ञात चोरों ने पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रदीप साहू के घर से नकदी सहित करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। घटना उस समय हुई जब प्रदीप साहू सपरिवार किसी कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गए हुए थे। जानकारी के अनुसार रविवार को जब वे घर लौटे तो देखा कि दरवाजा टूटा हुआ है और घर का सामान बिखरा पड़ा है। गोदरेज और अलमारी का ताला भी टूटा हुआ मिला। चोरों ने 48 हजार रुपये नकद, सोने का मंगलसूत्र, चेन, अंगूठी, मांगटीका, कान का फूल, पैर की बिछिया तथा चांदी के गहनों की चोरी कर ली। घटना की सूचना प्रदीप साहू ने बुढ़मू थाना को दी। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.