रांची, मई 8 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के कुबा निवासी 60 वर्षीय मोरा सिंह अपने पुत्र सतीश सिंह के साथ बाइक से रांची जा रहे थे। इसी दौरान सिदरोल गांव के पास एक सवारी गाड़ी की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन जब्त कर दोनों को सीएचसी बुढ़मू पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रिम्स रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में मोरा सिंह की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना बुढ़मू-मांडर मुख्य पथ पर केनरा बैंक के सामने हुई, जहां दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में बनगांवा निवासी सुकरा भगत और बर्नवाल उरांव घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.