बुढ़मू के सोसई विद्यालय में चोरी, मामला दर्ज
रांची, जून 7 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सोसई स्थित राजकीय बुनियादी उत्क्रमित उच्च विद्यालय में अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना शनिवार की बताई जा रही है, जहां चोरों ने विद्यालय की खिड़की तोड़कर प्रधानाध्यापक कक्ष में प्रवेश किया और वहां रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अंजू टोप्पो ने बुढ़मू थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि चोरों ने विद्यालय परिसर से सोलर सिस्टम में प्रयुक्त मशीन, स्टार्टर सहित अन्य आवश्यक उपकरण चोरी कर लिए। इसके अलावा मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना के लिए रखा करीब 35 किलोग्राम चावल भी अपने साथ ले गए। लिखित शिकायत मिलने के बाद बुढ़मू थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.