बुढ़मू का मजदूर यूपी के ईंट भट्ठे से लापता
रांची, जून 18 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मक्का गांव निवासी 44 वर्षीय मजदूर सोमा उरांव उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से लापता हो गया है। वह मजदूरी करने के लिए देवरिया जिला अंतर्गत बनकता थाना क्षेत्र के कोठा कानगोई गांव स्थित सिंह ब्रिक्स फील्ड गया था। जानकारी के अनुसार चार जून की रात वह ईंट भट्ठा से निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। भट्ठा मालिक ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पांच जून को बनकता थाना में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मक्का गांव स्थित परिजन चिंतित हैं। परिजनों ने सोमा उरांव के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर उनसे संपर्क कर सूचना देने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.