बुविवि के विद्यार्थियों का परीक्षा में रहा शानदार प्रदर्शन
झांसी, मई 21 -- अभियान्त्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के एकेडमिक कोआर्डिनेटर, डा. ब्रजेन्द्र शुक्ल ने बताया कि संस्थान के अन्तिम वर्ष के विद्यार्थियों ने इस वर्ष परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। संस्थान की सभी 6 शाखाओं से कुल 16 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इनमें सर्वाधिक 9 विद्यार्थी अकेले बायोटेक्नोलॉजी शाखा से हैं, जो संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं विद्यार्थियों की मेहनत का प्रत्यक्ष प्रमाण है। डा. शुक्ल ने कहा कि यह शानदार उपलब्धि विश्वविद्यालय के कुलपति मुकेश पाण्डेय के नेतृत्व शैक्षणिक वातावरण का प्रतिफल है। विद्यार्थियों के बी.टेक. के अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम भी विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किए जा चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.