बुविवि के इनक्यूबेशन सेंटर के तीन स्टार्टअप लेंगे हिस्सा
झांसी, सितम्बर 4 -- झांसी। बुविवि के इन्क्यूबेशन सेंटर के तीन स्टार्टअप इंटरनेशनल ट्रेड शो में हिस्सा लेंगे। नवाचारियों को यहां प्लेटफार्म मिलेगा और रोजगार के नए द्वार भी स्वयं के साथ दूसरों के लिए खोल सकेंगे। ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने जा रहे उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में इस साल झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के इनक्यूबेशन सेंटर के तीन स्टार्टअप हिस्सा लेंगे। योगी सरकार का यह इस साल चौथा संस्करण होने जा रहा है। जिसमें प्रदेश भर के उद्यमी और नवाचारी हिस्सा लेंगे। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के इनक्यूबेशन सेंटर के तीन स्टार्टअप के अलावा उद्योग विभाग की ओर से भी झांसी जिले के 15 उद्यमी और नवाचारी हिस्सा लेंगे।इस तरह अब तक झांसी जिले से 18 से अधिक प्रतिभागियों का इस ट्रेड शो में हिस्सा लेना निर्धारित हुआ है। बुंदेलखं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.