झांसी, जून 30 -- झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित कर ली। एमडीआरए - इंडिया टुडे रैंकिंग 2026 में राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त की है। विश्वविद्यालय के विभिन्न संस्थानों एवं विभागों ने उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान, नवाचार, अधोसंरचना, छात्र विकास एवं रोजगारपरक शिक्षा के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की गुणवत्ता आधारित कार्य संस्कृति, शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं संस्थागत विकास की दिशा में निरंतर प्रगति का प्रमाण है। विश्वविद्यालय के कुलपति सम्मेलन कक्ष में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभागों, संस्थानो...