मेरठ, जुलाई 14 -- आखेपुर गांव में मंगलवार को चम्बल फर्टिलाइजर्स द्वारा बुवाई से कटाई तक कृषक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विशेषज्ञों ने किसानों को खेती के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। आखेपुर निवासी प्रगतिशील किसान अंकित सोम के आवास पर आयोजित कृषक सम्मेलन में प्रक्षेत्र प्रदर्शन में अपनाई जाने वाली तकनीकों की जानकारी देते हुए कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र सिंह ने किसानों को क्षेत्र की मुख्य फसलों गन्ना, धान और गेहूं फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीकों और बीज़ उपचार, जैविक खादों, समन्वित कीट रोग नियंत्रण के संबंध में जागरूक किया। चम्बल फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय कुमार सिंह ने किसानों को चम्बल फर्टिलाइजर द्वारा संचालित किसान हितैषी कार्यक्रम और चंबल के विभिन्न उत्तम उत्पादों की गुणव...