बुल्डोजर के सामने डटी महिला, किया तगड़ा हंगामा
झांसी, जून 30 -- झांसी। नगर निगम के बैनर तले मंगलवार को मेडिकल क्षेत्र में वेंडिंग जोन से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिसका फुटपाथी दुकानदारों ने तगड़ा विरोध किया। एक महिला बुल्डोजर के सामने डट गई। उसने सीधे-सीधे अफसरों को चेतावनी दे डाली। आक्रोशित लोगों का कहना था कि नगर निगम ने ही दुकानें लगवाई हैं और वही हटा रहा है। जबकि नगर निगम ने अफसरों ने बताया कि वेंडिंग जोन में ही दुकानें रखी जाएं। मेडिकल क्षेत्र में वेंडिंग जोन क्षेत्र में खोखा-खोमचे रखे गए हैं। यहां काफी संख्या में दुकानदार दुकानें लगाते हैं। वहीं कुछ समय से लोगों ने हद से ज्यादा अतिक्रमण कर रखा है। जिसकी लगातार शिकायतें आ रही थीं। इसी को लेकर मंगलवार को एरिया व्यवस्थित करने टीम पहुंची। जेसीबी के साथ टीम को देख वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कुछ दुकानदार सामान समेटने लगे तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.