बुलो मंडल के ऊर्जा मंत्री बनने पर मीरजाफरी के बुनकरों में जगी उम्मीद
भागलपुर, मई 14 -- नवगछिया, निज संवाददाता। गोपालपुर विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के ऊर्जा मंत्री बनने के बाद खादी नगरी मिरजाफरी के बुनकरो में आशा की किरण जगी है। लोगों को खुशी है कि अब फिर से उनके लूम बिजली पर चलेंगे। बुनकरों ने बताया कि महंगी बिजली दर के कारण यहां के लोगों का पावर लूम पूरी तरह बंद हो गया है जिस कारण गांव के गरीब बुनकर भुखमरी के कगार पर पहुंच गए है। बुनकरों ने बताया कि स्थानीय विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के ऊर्जा मंत्री बनने के बाद उम्मीद है कि बिजली बिल और स्मार्ट मीटर की समस्याओं से उन्हें निजात मिलेगी। अली अहमद वारसी, तौफीक ने मांग की है कि बुनकरो को भी किसानों की तरह 75 पैसे यूनिट बिजली मिलना चाहिए ना की 7:50 पैसे यूनिट।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.