भागलपुर, दिसम्बर 15 -- भागलपुर। जिले के गोपालपुर के जदयू विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति का सभापति बनाया गया है। उनके इस मनोनयन पर जिला परिषद के कई पार्षदों ने शुभकामना दी हैं। जिला परिषद के वर्तमान अध्यक्ष (मूल उपाध्यक्ष) प्रणव कुमार ने बुलो मंडल के सभापति बनने पर कहा कि उनसे जिले के ग्रामीण इलाकों के विकास में काफी उम्मीद है। पार्षद विपिन कुमार मंडल, जयप्रकाश मंडल, शिव कुमार आदि ने उन्हें बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.