आगरा, मार्च 3 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर नगरिया के निकट बुलेरो-ट्रैक्टर भिडंत में बुलेरो सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस घायल युवक को उपचार के लिए एक निजी हॉस्पीटल में भर्ती कराया है। सोरों पुलिस के अनुसार सोमवार की शाम साढ़े आठ बजे गांव चंदवा का रहने वाला 22 वर्षीय हरजीत सिंह बुलेरो कार में बैठकर कछला की ओर से आ रहे थे। उसी समय सामने से आ रहे भूसा से भरे ट्रैक्टर से बुलेरो की टक्कर हो गई। पुलिस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल हरजीत को उपचार के लिए निजी हॉस्पीटल में भर्ती कराया है। परिजनों को भी युवक के घायल होने की सूचना दे दी। परिजन भी दुर्घटना की सूचना मिलने पर हॉस्पीटल पहुंच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...