मेरठ, मई 27 -- मवाना नगर में बुलेट बाइक से पटाखों जैसी तेज आवाज निकालकर लोगों को परेशान करने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद थाना पुलिस ने मंगलवाल देरशाम विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाली एक बुलेट बाइक को सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट बाइकों में अवैध बदलाव कर सड़क पर पटाखों जैसी आवाज निकाल रहे हैं। इससे राहगीरों, बुजुर्गों, बच्चों और आसपास के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। चेकिंग के दौरान युवक की बुलेट बाइक में नियमों के विरुद्ध मॉडिफाइड साइलेंसर लगा मिला, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बाइक को मौके पर ही सीज कर दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क पर ध्वनि प्रदूषण फैलाने और यातायात नियमों का ...