बुलेट से पटाखे छोड़ने बाली गाड़ी को किया सीज
रामपुर, मार्च 26 -- खौद चौराहे पर बुधवार दोपहर बुलेट गाड़ी में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे छोड़ने वाले पर कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी की बाइक को सीज करते हुए भारी जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है। बुलेट बाइक में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे छोड़ने का चलन काफी बढ़ चुका है। खेमपुर चौराहे पर कई युवक स्कूल के आसपास बाइक दौड़कर आतंक मचाते रहते हैं। गांव निवासी समाजसेवी डॉक्टर मोहम्मद आरिफ ने 3 दिन पहले पुलिस से आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की थी। बुधवार दोपहर अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौद चौराहे पर बुलेट सवार युवक अपनी बाइक से पटाखे छोड़ रहा था। जिसके चलते चौराहे पर काफी दहशत मच गई थी। चौकी इंचार्ज उत्तम मलिक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की घेराबंदी की। पुलिस ने आरोपी युवक को साप्ताहिक बाजार के पास रोक लिया। पकड़ा गया आरोपी युवक अज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.