मेरठ, मार्च 5 -- हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव मालीपुर में बुलेट से तेज आवाज में पटाखे फोड़ने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। युवकों ने साथियों के साथ मिलकर घर पर हमला बोल दिया और पथराव कर तोड़फोड़ कर दी। घटना में महिलाओं और बच्चियों समेत कई लोग घायल हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव मालीपुर निवासी पांडे सिंह पुत्र नारायण सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे गांव के ही तीन चार युवक उनके घर के मुख्य गेट के पास बुलेट से तेज आवाज में पटाखे फोड़ने की आवाज कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपित युवक भड़क गए और कुछ देर बाद धारदार हथियार लेकर उनके घर पर हमला करने आ गए। शोर सुनकर आरोपित युवकों की ओर से अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर पीड़ित परिवार के घर पर ई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.