देहरादून, अप्रैल 10 -- रुड़की। भगवानपुर पुलिस ने बुलेट के साइलेंसर से पटाखा छोड़ने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया है। भगवानपुर कोतवाली प्रभारी रितेश साह ने बताया कि दोनों युवकों का पुलिस एक्ट में चालान करते हुए बुलेट बाइक भी सीज कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाकर ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...