बुलेट से पटाखा छोड़ने वाली आवाज से लोग परेशान
मेरठ, जून 12 -- खिर्वा रोड स्थित बाजार में मॉडिफाइड बुलेट से पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने से राहगीर, दुकानदार और बच्चे परेशान हैं। इस समस्या को लेकर व्यापारियों और लोगों ने कस्बा चौकी पहुंचकर शिकायत की। भाजपा नेता विनय चौधरी, व्यापारी गोपाल, योगेश गुप्ता, नरेश पाल शिवकुमार, अरविंद सहरावत, कुंवरपाल सिंह, कपिल कुमार, पंकज गुप्ता आदि ने बताया कि शाम होते ही मॉडिफाइड बुलेट वाले खिर्वा रोड पर तेज रफ्तार में पटाखे जैसी आवाज निकलते हैं। रोकने पर बुलेट वाले गाली-गलौज करते हैं। जान से मारने की धमकी देते हैं। आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने न तो चेकिंग की और न ही बुलेट वालों पर कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- बुलेट से पटाखा छोड़ने वाली आवाज से लोग परेशान चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने जल्द गश्त नहीं बढ़ाई तो व्यापारी धरने देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.