लखनऊ, अप्रैल 3 -- बंथरा थानाक्षेत्र के बनी स्थित स्वास्थ्य केंद्र में तैनात कम्युनिटी हेल्थ आफिसर का बुलेट सवार दो युवक मोबाइल छीनकर भाग निकले। पीड़िता ने बंथरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हेल्थ आफिसर प्रज्ञा सिंह ने बताया कि बीते गुरुवार को वह करीब 11 बजे स्वास्थ्य केंद्र में बैठी थी। आरोप है कि तभी एक बुलेट सवार दो युवक आए। एक युवक उनके पास आया और आयुष्मान कार्ड बनवाने की बात करने लगे। आरोप है कि इस दौरान युवक ने मेज पर रखा मोबाइल उठा लिया। प्रज्ञा ने इसका विरोध किया। तो आरोपी ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद आरोपी अपने साथी के साथ मौके से भाग निकला। घटना के बाद दोनों युवक उनका मोबाइल लेकर बुलेट से जी रेस्ट होटल के सामने से होते हुए लखनऊ-कानपुर हाईवे की ओर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने मामले क...