गिरडीह, अप्रैल 14 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के व्यवहार न्यायालय के मुख्य गेट के सामने सड़क पर सोमवार को एक बुलेट में अचानक आग लग गयी। बताया जाता है कि बुलेट का चालक बुलेट स्टार्ट कर रहा था, तभी अचानक आग लग गयी। आग लगते ही चालक घबरा गया और तुरंत बाइक को नीचे गिराकर खुद किनारे हट गया। देखते ही देखते आग की लपटें तेज होने लगी। यह देख आस पास के लोगों एवं दुकानदारों में हड़कंप मच गया। थोड़ी देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने बालू और पानी की मदद से आग को बुझाया। यह भी पढ़ें- आग से भैंस का बच्चा मरा, दो बाइक जलकर खाक इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बुलेट में आग लगने की पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। यह भी पढ़ें- कार सवार दबंगों ने ...