बुलेट बाइक से पटाखा बजाने पर 101 चालान
गुड़गांव, जून 20 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सड़कों पर बुलेट बाइक के साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाज निकालकर दहशत और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले हुड़दंगियों के खिलाफ गुरुग्राम यातायात पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। पुलिस ने एक से 19 जून तक चलाए गए एक विशेष अभियान के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए 101 बुलेट पटाखा चालकों के चालान काटे गए हैं। इन नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कुल 10 लाख 10 हजार रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है। यानी औसतन हर एक पटाखा बाइक चालक को 10 हजार का हर्जाना भुगतना पड़ा है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, कुछ दुपहिया वाहन चालक अपनी मोटरसाइकिलों में अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न लगवा लेते हैं। सड़कों पर अचानक तेज पटाखे जैसी आवाज निकालने से न केवल बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को भारी परेशानी होती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.