बुलेट बाइक लूटकांड का खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
रुडकी, जून 17 -- मंगलौर, संवाददाता। देवबंद रोड पर बुलेट बाइक लूट की वारदात का मंगलौर पुलिस ने खुलासा कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बुलेट बाइक और घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की बाइक बरामद की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान महर ने बताया कि पांच जून को देवबंद निवासी हिमांशु से देवबंद रोड पर अज्ञात बदमाशों ने हथियारों के बल पर उसकी बुलेट बाइक लूट ली थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। एसएसप के निर्देश पर विशेष टीमें बनाई गई थी। पुलिस ने जनपद की सीमाओं, प्रमुख चौराहों, सड़कों और दुकानों के बाहर लगे करीब 296 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.