सीतापुर, अप्रैल 15 -- सीतापुर, संवाददाता। दहेज में बुलेट बाइक न मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की पिटाई कर घर से निकाल दिया। तीन माह पहले उसकी शादी हुई थी। यह आरोप लगा पीड़िता के पिता ने बेटी के पति समेत छह लोगों के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मिश्रिख के तरसावा निवासी बिंद्रा पसाद मौर्य के मुताबिक बीते 19 फरवरी को उन्होंने अपनी बेटी गीता उर्फ स्मिता की शादी हरदोई के संडीला बेनीगंज निवासी सतीश कुमार के साथ की थी। बेटी की शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार खर्च किया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही गीता के ससुराल वाले दहेज में बुलेट लाने का दबाव बनाने लगे। जिसकी शिकायत अक्सर वह मायके फोन कर करती थी। बीते एक मार्च को गीता द्वारा दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर ससुराल वाले ने पिटाई कर उसे भगा दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.