मेरठ, अप्रैल 27 -- मेरठ-करनाल हाईवे पर सोमवार को बुलेट बाइक की टक्कर से वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहीं, बाद में पीड़ितों व बाईक सवारों के बीच समझौता हो गया। गांव भूनी निवासी जगवीरी पत्नी चमन सिंह खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान बुलेट बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे महिला सड़क पर गिर पड़ीं, और गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुर...