बुलेट बाइक की टक्कर से महिला की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 27 -- बाबूगंज-संडवा चंद्रिका मार्ग पर पैदल जा रही महिला को बुलेट बाइक ने टक्कर मार दी। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बाइक सवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अंतू थानाक्षेत्र के ग्राम संडवा चंद्रिका के नरैना निवासी राम प्रताप तिवारी का परिवार दिल्ली में रहता है। पुराने मकान में निर्माण के चलते महीनाभर पहले परिवार गांव आया है। राम प्रताप की 42 वर्षीय पत्नी सीमा देवी शुक्रवार रात करीब 10 बजे बाबूगंज-संडवा चंद्रिका मार्ग पर संडवा चंद्रिका बाजार से अपने घर की तरफ पैदल आ रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनकी साड़ी फंसने से बुलेट बाइक कुछ दूर जाकर रुक गई। स्थानीय लोगों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.