देवघर, अक्टूबर 4 -- देवघर। बिहार के बांका जिले के चांदन थानांतर्गत कटोरिया चौक पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना गुरुवार शाम उस समय की जब जब कटोरिया चौक निवासी वीरेंद्र यादव और पिंटू यादव बुलेट बाइक से गांव से कहीं जा रहा था। उसी क्रम में चौक पर अचानक सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के कारण दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से दोनों घायलों को तुरंत देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टरों ने वीरेंद्र यादव को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं, पिंटू यादव को गंभीर स्थिति में वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतक के भाई अखिलेश यादव ने बताया कि वीरेंद्र और पिंटू किसी कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.