रांची, मार्च 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य में बुलेटप्रूफ (बीपी) वाहनों के रखरखाव और उपयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मरांडी ने आरोप लगाया है कि गृह विभाग द्वारा खरीदी गई करोड़ों की नई बुलेटप्रूफ गाड़ियां मुख्यालय में खड़ी-खड़ी खराब हो रही हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्रियों को जान जोखिम में डालकर 12 साल पुरानी खटारा गाड़ियों में चलना पड़ रहा है। कम-से-कम बुलेट प्रूफ वाहनों को अफसरों को दें, ताकि उसका इस्तेमाल हो सके। मरांडी ने पत्र में अवगत कराया कि वर्ष 2024 के अंत में वीआईपी मूवमेंट के लिए 17 नई बुलेटप्रूफ फॉर्चूनर गाड़ियां खरीदी गई थीं। इनमें से 3 मुख्यमंत्री के लिए, 2 राजभवन के लिए और शेष 12 गाड़ियां मुख्यालय (एचक्युआरटी) में रखी गई हैं। उन्होंने पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.