रामपुर, अगस्त 23 -- रामपुर। विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने नेताओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने अलग-अलग सुरक्षा श्रेणियों में शामिल 44 राजनेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई है। इनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती समेत योगी सरकार के इकलौते सिख मंत्री बलदेव सिंह औलख भी शामिल हैं। उन्हें भी इस सुरक्षा व्यवस्था के तहत बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई गई है। उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में चुनावी माहौल में राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज होने के साथ ही बड़े नेताओं की रैलियां, जनसभाएं, रोड शो और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम भी बढ़ेंगे। ऐसे आयोजनों में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रहती है। लिहाजा, सुरक्षा ...