बागपत, अगस्त 8 -- बड़ौत। कांवड़ यात्रा में आस्था के रंग जितने निराले हैं, मन्नतों की कहानियां भी उतनी ही अनूठी हैं। कोई परिवार की खुशहाली तो कोई संतान सुख की कामना लेकर गंगाजल ला रहा है, लेकिन हरियाणा के सोनीपत निवासी आशीष की कांवड़ ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। बुलेट पर विराजमान भोलेनाथ, फूलों से सजी कांवड़ और मन में एक ही संकल्प-गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा। आशीष बुलेट से कांवड़ लेकर हरिद्वार से अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है। बुलेट पर भोलेनाथ की मनमोहक प्रतिमा विराजमान है, जबकि पूरी कांवड़ को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। सड़क से गुजरते समय यह अनूठी कांवड़ राहगीरों को ठिठककर देखने और तस्वीर लेने के लिए मजबूर कर रही है। आशीष का कहना है कि उसकी कांवड़ किसी निजी मनोकामना के लिए नहीं, बल्कि गौमाता के सम्मान और उन्हें राष्ट्रमाता का दर्जा द...