वाराणसी, अप्रैल 6 -- वाराणसी। कैंट थाने की पुलिस ने सोमवार को विकास भवन के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस बीच कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा की नजर एक बुलेट पर पड़ी। उसके नंबर प्लेट पर 'यूजीसी का बाप' लिखा था। जांच में सामने आया कि वाहन मालिक ने जानबूझकर नंबर प्लेट की जगह नियम विरुद्ध यह शब्द अंकित करा रखा था। जांच में वाहन स्वामी की पहचान चौबेपुर के उमरहां निवासी कृतिभान मणि त्रिपाठी के रूप में हुई। वह नगर निगम में संविदा कर्मचारी के तौर पर कार्यरत है। कैंट पुलिस ने वाहन सीज कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.