गाज़ियाबाद, दिसम्बर 29 -- मोदीनगर। दहेज में बुलेट न मिलने से नाराज नवविवाहिता को तीन तलाक देने का मामला समाने आया है। महिला ने इस संबंध में मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। नगर की किदवई नगर कॉलोनी निवासी महिला शहजादी का निकाह गाजियाबाद निवासी एक युवक से मई माह में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही बुलेट की मांग की जाने लगी। मांग पूरी ना होने पर महिला के साथ मारपीट की जाती थी। आरोप है कि बुलेट देने से इंकार करने पर युवक ने महिला को तीन बार तलाक कह दिया। महिला ने थाना व पिंक बूथ पर इसकी शिकायत की,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने एसीपी को शिकायत देकर न्याय की गुहार की लगाई। एसीपी ने मोदीनगर थाने को जांच कर कार्रवाई करने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.