नई दिल्ली, अगस्त 31 -- - रेल मंत्री बोले- यूपी-बिहार तक जाएगी यह परियोजना

रेल मंत्री की घोषणा नई दिल्ली, एजेंसी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि प्रस्तावित बुलेट ट्रेन परियोजना को उत्तर प्रदेश और बिहार तक ले जाने की तैयारी है। इस परियोजना के तहत दिल्ली से लखनऊ की यात्रा करीब दो घंटे और दिल्ली से पटना की यात्रा साढ़े चार घंटे में पूरी हो सकेगी।

नए रेल मार्ग का उद्घाटन नेपालगंज रोड-नानपारा-बहराइच रेलखंड के विद्युतीकरण के बाद नए रेल मार्ग के उद्घाटन के दौरान वैष्णव ने कहा कि प्रस्तावित बुलेट ट्रेन गलियारे में यूपी-बिहार के प्रमुख शहरों को दिल्ली से जोड़ा जाएगा। इसमें आगरा, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी और पटना शामिल होंगे।

सफ़र की अवधि रेल मंत्री ने बताया कि इस परियोजना से दिल्ली से करीब 200 किलोमीटर दूर आगरा पहुंचने में 58 मिनट लगे...