नई दिल्ली, जुलाई 12 -- देश की पहली बुलेट ट्रेन का इंतजार अब धीरे-धीरे खत्म होता दिखाई दे रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा अपडेट देते हुए बताया है कि मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का पहला हिस्सा 2027 में शुरू किया जाएगा। यह भारत के रेलवे इतिहास की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है, जिससे देश में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क की शुरुआत होगी। सरकार की योजना इस पूरे प्रोजेक्ट को एक साथ शुरू करने की बजाय फेज-वाइज (चरणबद्ध तरीके) से चालू करने की है, ताकि यात्रियों को जल्द से जल्द इसका फायदा मिल सके। यह भी पढ़ें- 82 रुपये के शेयर को खरीदने की मची लूट, मुनाफे में 27% का आया है उछाल यह भी पढ़ें- शेयर को 10 टुकड़ों में बांटेगी यह कंपनी, लिस्टिंग के 7वें दिन ही ऐलानकहां से कहां बुलेट ट्रेन का संचालन? रेल मंत्री के अनुसार, स...