प्रयागराज, मार्च 17 -- इलाहाबाद के सांसद उज्जवल रमण सिंह ने लोकसभा में वर्ष 2026-27 के रेल बजट पर चर्चा के दौरान अपने संसदीय क्षेत्र की विकास योजनाओं और समस्याओं को उठाया। सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा के अनुसार, सांसद ने कठौली (मेजा) और व्यौहरा (करछना) में अंडरपास निर्माण को प्राथमिकता देने की मांग की। साथ ही मांडा, मेजा, भीरपुर, करछना, जसरा और शंकरगढ़ स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव की आवश्यकता भी बताई। उन्होंने प्रयागराज जंक्शन पर चल रहे धीमे निर्माण कार्य पर चिंता जताई और सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर प्रयागराज कैंट किए जाने का सुझाव दिया। सांसद ने बुलेट ट्रेन परियोजना में प्रयागराज को शामिल न किए जाने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह शहर के साथ सौतेला व्यवहार है, जबकि यहां विश्वप्रसिद्ध कुम्भ मेला आयोजित होता है, जिसमें करोड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.