नोएडा, जून 27 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। केंद्रीय रेल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्तीय वर्षीय बजट में बुलेट ट्रेन को स्वीकृति दी है। बुलेट ट्रेन चलने के बाद जेवर से लखनऊ का सफर एक घंटे 40 मिनट में पूरा हो सकेगा। यमुना सिटी के सेक्टर-10 में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्ट के तहत पहली इकाई के शिलान्यास समारोह में अश्वनी वैष्णव ने कहा कि बुलेट ट्रेन परियोजना से उत्तर प्रदेश और जेवर के विकास को पंख लगेंगे। भारत सरकार की दिल्ली से लखनऊ, वाराणसी, पटना और सिलीगुढ़ी तक बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी है। इस सुविधा से दिल्ली से लखनऊ का सफर दो घंटे 10 मिनट और जेवर से लखनऊ का सफर सिर्फ एक घंटे 40 मिनट में तय हो सकेगा। यह भी पढ़ें- गौतमबुद्धनगर इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों क...