प्रयागराज, जून 17 -- प्रयागराज। दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर बुलेट ट्रेन चलाने को लेकर ऑनलाइन बैठक बुधवार को होगी। इस बैठक में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और विशेष भूमि अधियाप्त अधिकारी संजीव शाक्य भी जुड़ेंगे। बैठक में प्रयागराज में होने वाले काम और अधिग्रहण पर चर्चा होगी। एसएलओ ने बताया कि काम कितना होगा, इसकी जानकारी बैठक के बाद होगी। बुलेट ट्रेन दिल्ली, मथुरा, आगरा, इटावा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, भदोही के रास्ते वाराणसी तक जाएगी। बैठक में तय होगा की इन जिलों में कितनी जमीनों का अधिग्रहण होना है। प्रयागराज में लगभग 55 गांव से इस योजना के तहत रेलवे लाइन जाने की संभावना है। अधिकारियों का कहना है कि अंतिम रूप से कुछ भी तभी कहा जा सकता है जब पूरी प्रोजेक्ट रिपोर्ट हाथ में आ जाए। यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो रूट को रेलवे बोर्ड से NOC,...