नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर एक बड़ा काम पूरा हो गया है। साबरमती नदी पर 480 मीटर लंबे ब्रिज का निर्माण पूरा हो गया है। यह ब्रिज साबरमती और अहमदाबाद बुलेट ट्रेन स्टेशनों के बीच स्थित है। यह साबरमती स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर और अहमदाबाद स्टेशन से 4 किलोमीटर दूर है। करीब 36 मीटर (करीब 118 फीट) ऊंचा यह पुल 12 मंजिला इमारत के बराबर है। यह ब्रिज अहमदाबाद में बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के मुख्य ढांचों में से एक है। यह वेस्टर्न रेलवे की अहमदाबाद-दिल्ली मेन लाइन के बगल में स्थित है, जो जमीन से करीब 14.8 मीटर ऊपर है। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अहमदाबाद में MAHSR अलाइनमेंट कई मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं- जैसे फ्लाईओवर, ब्रिज, रेलवे लाइन और मेट्रो कॉरिडोर - के ऊपर से गुजरता है। मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जरूरी वर्...