बुलेट ट्रेन का कानपुर में स्टॉपेज देने का प्रस्ताव मंजूर, होगा सर्वे
कानपुर, जुलाई 29 -- दिल्ली से वाराणसी के बीच प्रस्तावित बुलेट ट्रेन के रूट में कानपुर नगर को शामिल करने की पैरोकारी शुरू हो गई है। भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को अरौल में स्टॉपेज दिए जाने का फिर से प्रस्ताव दिया है। सांसद के मुताबिक रेल मंत्री ने प्रस्ताव स्वीकृत कर संशोधित रूट के तहत सर्वे कराने की बात कही है। बुलेट ट्रेन के रूट में संशोधन के तहत लोकसभा वार प्रस्ताव मांगे गए हैं। इसके तहत कानपुर नगर के सांसद रमेश अवस्थी ने प्रस्ताव दिया है। तर्क दिया है कि बुलेट ट्रेन का स्टॉपेज होने से औद्योगिक नगरी कानपुर को अपना पुराना स्वरूप हासिल करने में मदद मिलेगी। कानपुर के उद्यमियों को इस सेवा से खासा लाभ मिलेगा। हवाई, सड़क मार्ग की बेहतर कनेक्टिविटी के साथ बुलेट ट्रेन से कानपुर जुड़ेगा तो विकास की गति को चार चांद लगेंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.