नई दिल्ली, फरवरी 2 -- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को पेश किए बजट में दिल्ली-एनसीआर के लिए के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा एवं पुलिस के लिए भी केंद्र से अतिरिक्त बजट मिला है। दिल्ली में मौजूद एम्स सहित केंद्र सरकार के पांच अस्पतालों को पहली बार बजट में 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि दी गई है। इसमें भी अकेले एम्स को लगभग 5500 करोड़ रुपये दिए गए हैं जो बीते वर्ष के मुकाबले 300 करोड़ ज्यादा है। इस राशि से एम्स में कई विकास कार्य होंगे। वहीं, बजट में इग्नू विश्वविद्यालय एवं स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर को 10-10 करोड़ रुपये बीते वर्ष के मुकाबले ज्यादा दिए गए हैं।सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिल्ली पुलिस को भी बीते वर्ष के मुकाबले 98 करोड़ रुपये ज्यादा दिए गए हैं। वर्ष 2025-26 में दिल्ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.