बागपत, अप्रैल 30 -- बागपत। बागपत में यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर पुलिस सख्त रुख अपनाए हुए है। बुधवार को शहर के प्रमुख चौराहों पर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने बुलेट बाइक का 34 हजार रुपये का चालान किया। इससे पूर्व गत दिवस भी बुलेट बाइक का 33 हजार रुपये का चालान काटा गया था। टीआई सतेंद्र सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध बुलेट बाइक को रोककर जांच की। जांच में पाया गया कि बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ था, इससे पटाखे फोडने की आवाज निकलती थी। इसके अलावा बाइक पर निर्धारित मानकों के अनुसार नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन प्रहार में 13 वाहनों पर कार्रवाई जब चालक से वाहन के कागजात मांगे गए, तो वह वैध बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत नहीं कर सका। इन सभी उल्लंघनों को गंभीरता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.