अमरोहा, अप्रैल 6 -- नौगावां सादात, संवाददाता। बुलेट बीच चौराहे पर खड़ी कर मॉडिफाइड साइलेंसर से पटाखा छोड़ने का विरोध करने पर मामा-भांजे पर हमला कर दिया। धारदार हथियार से वार करते हुए लाठी-डंडों से पिटाई की। हमले में दोनों बुरी तरह लहूलुहान हो गए। भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों पर जानलेवा हमला करने के अलावा अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।घटना नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा में बीती चार अप्रैल की शाम पांच बजे की है। गांव निवासी जाकिर पुत्र रमजानी की ओर से दर्ज कराई एफआईआर के मुताबिक घटना के समय उनका भाई ताहिर गांव में ही चौराहे पर खड़ा था। उसी दौरान गांव का ही अनीस वहां पहुंचा और उसने अपनी बुलेट को बीच चौराहे पर खड़ा कर दिया। इसके बाद मॉडिफाइड साइलेंसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.