बस्ती, मार्च 22 -- साऊंघाट। बस्ती-रुधौली मार्ग पर वाल्टरगंज थानांतर्गत पैड़ा चौराहे के पास गुरुवार की शाम बुलेट की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मृतका के पति मुखराज ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनकी पत्नी फूलमती (63) गुरुवार की शाम पैड़ा चौराहे से घर का जरूरी सामान खरीदकर पैदल लौट रही थीं। इसी दौरान शहीद शिवगुलाम सिंह स्थल के पास पहुंची ही थी कि तभी पीछे से एक बुलेट सवार ने टक्कर मार दिया था। बुलेट में फंसकर कुछ दूर तक घिसटने के कारण फूलमती को काफी गंभीर चोट आई थी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुलेट भी कब्जे में ले ली थी। थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर आरोपी चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.