बुलेट की ठोकर से बाइक सवार अधेड़ की गई जान
सुपौल, मई 31 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के धर्मपट्टी एनएच-27 पर महा लक्ष्मी धर्म कांटा के समीप शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसे में एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रतनपुरा थाना क्षेत्र के समदा भगवानपुर निवासी सियाराम मालाकार (50 वर्ष) के रूप में हुई है। राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया गया है। सियाराम मालाकार अपनी बेटी का हाल-चाल जानने सिमराही के एक निजी अस्पताल गए थे, जो वहां इलाजरत थी। अस्पताल से लौटते समय वे अपने एक रिश्तेदार के घर धर्मपट्टी जा रहे थे। यह भी पढ़ें- राघोपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बुलेट की टक्कर से बाइक सवार की मौत आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने मुआवजे और उचित कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.