हापुड़, मार्च 22 -- धौलाना थाना क्षेत्र के गांव नंदपुर निवासी साइकिल सवार एक व्यक्ति को तेज रफ्तार बुलेट ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान साइकिल सवार की मौत हो गई। अब मृतक की पत्नी ने आरोपी बुलेट चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव नंदपुर निवासी मुन्नी देवी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनके पति हरगोविंद शर्मा 09 मार्च को साइकिल पर सवार होकर धौलाना से वापस अपने गांव आ रहे थे। महाराणा प्रताप स्कूल के पास पीछे से तेत गति से आ रही बुलेट बाइक ने साइकिल सवार उनके पति को जोरदार टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर होने पर रामा अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। 11 मार्च को उपचार के दौरान उनके पति की मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.