कन्नौज, अप्रैल 12 -- तेज रफ्तार बुलेट बाइक की टक्कर से एक सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद आरोपित बाइक चालक मौके से फरार हो गया। थाना क्षेत्र के गांव अतरौली निवासी शैलेंद्र (26) पुत्र गिरीश चंद्र सब्जी बेचने का कार्य करते हैं। रविवार सुबह वह मुसाफिरपुर गांव से सब्जी बेचकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग पर एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास तेज रफ्तार बुलेट बाइक चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शैलेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी तालग्राम भिजवाया, ...