कौशाम्बी, मार्च 16 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के रक्सराई गांव निवासी पारस नाथ अग्रहरि ने बताया कि 13 मार्च की शाम उनका सात वर्षीय बेटा रुद्राक्ष घर के समीप ही खेल रहा था। इस दौरान प्रयागराज-कौशाम्बी राजमार्ग पार करते वक्त तेज रफ्तार बुलेट सवार ने उसे टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी पीड़ित के बेटे का प्रयागराज के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की वाहन समेत तलाश शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...